Connect with us

Uncategorized

उत्तराखण्ड के इस क्षेत्र का SDRF ने किया रेस्क्यू , बादल फटने से तबाही, बाढ़ जैसे हालात

खबर शेयर करें -

विकासनगर: आसमान से गातार बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विकासनगर क्षेत्र में आज सुबह तड़के बादल फट गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। विकासनगर शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर ग्रामीणों को सुरक्षित बचाया।

विकासनगर तहसील के छरबा गांव में लगातार हो रही भारी बारिश से आज सुबह बाढ़ जैसे हालात हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने वहां फंसे लोगों को बचाया। उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। देर रात हुई बारिश से जौनसार बावर से लेकर पछवादून के मैदानी इलाकों तक जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

सहिया क्षेत्र के गढ़ेता में बरसाती नाले ने तबाही मचाई है। कालसी चकराता मार्ग पर भी कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। विकासनगर के बिनहार क्षेत्र में बरसाती नाले उफान पर आने से क्षेत्र का सम्पर्क कटा हुआ है।

ग्राम छरबा में जल भराव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए सुबह चार बजे एसडीआर एफ की मदद लेनी पड़ी। भारी बारिश का असर यमुना नदी के किनारों पर स्थित अंबाड़ी, नवाबगढ़ डाकपत्थर भीमावला ढकरानी ढालीपुर कुंजा व कुल्हाल में दिखाई दे रहा है। यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर ग्रामीणों को भयभीत कर रहा है।

वहीं, मसूरी में लगातार बारिश हो रही है। शहर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया है। गज्जी बैंड के पास सड़क पर पेड़ गिर गए हैं। मार्ग को फिलहाल खोल दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts