Connect with us

Uncategorized

स्कूली छात्राओं ने पुलिस कप्तान को बांधी राखी,एसएसपी ने दिया सुरक्षा का वचन

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्सना सोहनलाल के निर्देशन में स्प्रिंग डेल्स स्कूल की अध्यापिका सुश्री ज्योत्सना सोनकर के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा पहुंच कर नशे के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उठाये गये कड़े कदमों की सराहना की गई ।
छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय की दीर्घायु की कामना करते हुए कलाई में बाँधी रक्षा की डोर बाँधी। एसएसपी ने सुरक्षा का वचन देते हुए छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि आपको सुरक्षा सम्बन्धी कभी भी कोई भी समस्या आये तो पुलिस के हेल्प लाईन नंबर 112, 1090 में या उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति में शिकायत कर सहायता प्राप्त कर सकते है ।इस दौरान स्प्रिंग डेल्स की छात्रायें स्नेहा, हया, कामाक्षी, अर्चना, विनीता, रेनू, मान्यता, रिया, मनीषा, मानसी आदि मौजूद रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts