Connect with us

Uncategorized

बिल्ली ने विशालकाय ‘छिपकली’ के साथ किया ऐसा कारनामा, देख भड़के लोग

खबर शेयर करें -

बिल्लियों के कई वीडियोज सामने आते हैं। लोगों को क्यूट और फनी बिल्लियों के वीडियो बड़े पसंद आते हैं। लोगों को उनकी हरकतें बड़े बेहतरीन लगते हैं। लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं कि जिनको देखकर बड़ी अजीब सी फिलिंग आती है कि भई ये बिल्ली क्या कर रही है। कुछ ऐसा ही हाल में एक बिल्ली ने कर दिया। उसने एक बड़ी सी छिपकली, जी हां जिसे इगुआना कहा जाता है उसके साथ ऐसी हरकतें कर दी कि लोगों को वीडियो देखकर गुस्सा आ गया।

बिल्ली ने उसे स्क्रैच पैड बना दिया

इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली के सामने एक इगुआना दिख रहा है। इगुआना बड़े आराम से बैठा है और पास एक बिल्ली उसपर स्क्रैच कर रही है। बिल्ली को तो मजा आ रहा है लेकिन इगुआना इससे परेशान होता लग रहा है।

यहां देख सकते हैं आप वीडियो

https://twitter.com/glurpo/status/1556309160970842112?

लोगों को दिखने लगी इगुआना की परेशानी

बता दें कि इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोगों ने जब वीडियो देखा तो उन्हें यह पसंद नहीं आया। क्योंकि इसमें बिल्ली जो हरकत रही थी, वो इगुआना के लिए काफी स्ट्रेसफुल लग रही है। वो इससे काफी परेशान हो रहा है। यहां तक कि लोगों ने यह भी कहा है कि बिल्ली के बैक्टीरिया इगुआना की जान के लिए खतरा बन सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts