Connect with us

Uncategorized

भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा 9 से 15 तक निकलेगी जिले में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज़ादी की 75वी वर्षगाँठ पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में *भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा* का आयोजन किया जा रहा हैं। दिनांक 09 अगस्त 2022 से दिनांक 15 अगस्त 2022 तक नैनीताल ज़िले के हर जनपद में यह पद यात्रा निकाली जाएगी। दिनांक 09 अगस्त 2022 को हल्द्वानी, दिनांक 10 अगस्त 2022 को नैनीताल, दिनांक 11 अगस्त 2022 को भीमताल, दिनांक 13 अगस्त 2022 को लालकुआं, दिनांक 14 अगस्त 2022 को कालाढ़ूँगी और दिनांक 15 अगस्त 2022 को रामनगर में पदयात्रा होनी सुनिश्चित हुई हैं। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बताया की हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा स्वराज आश्रम से प्रात: 09:00 बजे प्रारम्भ होगी और मटर गली रेलवे बाज़ार होते हुए ताज चौराहा पर पहुँचेगी जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की उचित व्यवस्था भी करी गयी हैं। इसी प्रकार यात्रा ताज चौराहा से मीरा मार्ग होते हुए सिंधी चौराहा, कालाढ़ूँगी चौराहा, भोटिया मार्केट कालाढ़ूँगी रोड से मुखानी, कलावती चौराहा, दुर्गा सिटी सेंटर चौराहा, MBPG डिग्री काँलेज से बुद्ध पार्क तिकोनिया से वर्क शाप लाइन से प्रेम पिक्चर हाल होते हुए एस डी एम कोर्ट पर महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम होगा जिसके बाद तिरंगा यात्रा समापन की तरफ़ स्वराज आश्रम को प्रस्थान करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts