Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर: यहां 15 लाख रुपए कीमत की ढाई सौ पेटी शराब बरामद

रुद्रपुर: पुलिस ने यहां अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 230 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जबकि ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशे व अवैध शराब के क्रय विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में थाना केलाखेडा पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनएच 74 पर स्थित फौजी ढाबा के सामने काशीपुर को जाने वाली लाईन पर वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक बिना नम्बर चेसिस न0-MAT361015140600 जिसके अन्दर 230 पेटी (कुल 102 पेटी मॅकडोननम्बर 1 बोतल, 20 पेटी रायल स्टीक पव्वे 40 पेटी 8 PM के पचे -29 पेटी मेकडोल नम्बर 1 अथे 39 पेटी मैकडोल नम्बर पब्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने हरीश जोशी पुत्र पदमादत्त जोशी उम्र 33 वर्ष निवासी जपतोली तहसील व थाना चम्पावत जनपद चम्पावत, फूल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी महेशपुरा थाना बाजपुर उम्र 38 वर्ष को मौके पर गिरफ्तार किया गया। मौके से वाहन चालक नाम पता अज्ञात अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पंजीकृत किया गया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts