Connect with us

Uncategorized

प्यार, शादी और फिर पति का लैपटॉप देखा तो पैरों तले जमीन खिसकी युवती की

खबर शेयर करें -

 मध्य प्रदेश में एक युवती के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई जब उसने अपने पति के लैपटाॅप से खुद के एडल्ट वीडियोज़ देखें। दरअसल मध्य प्रदेश के चंबल में भिंड जिले की एक युवती को गुजरात के भिंड के रहने वाले एक युवक से ऑनलाइन प्यार हो गया और इसके बाद दोनों ने 2022 में शादी कर ली।
शादी के बाद युवक और युवती में जब प्रेम प्रसंग हुए तो युवक लड़की का वीडियो रिकाॅर्ड कर लेता था जिसे उसे अपने लैपटाॅप में स्टोर कर लेता था। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद युवक संबंध बनाने के दौरान वीडियो में रिकॉर्ड कर एडल्ट फिल्म बनाता है। युवती की शिकायत पर महिला पुलिस थाना ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसकी ऑनलाइन मुलाकात गुजरात के रहने वाले मितुल डोसी नामक युवक से हुई और दोनों ने शादी कर ली। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद जब भी वह संबंध बनाता है तो वह वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके साथ ही पीड़ित युवती ने बताया कि एक दिन उसने अपने पति का लैपटॉप चेक किया तो उसके अपने एडल्ट वीडियो देखे। इतना ही नहीं कंप्यूटर में एक दर्जन से अधिक लड़कियों की एडल्ट वीडियो मिले। युवती ने अपने पति की इस हरकत से परेशान होकर महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts