Connect with us

Uncategorized

यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा, सेठ जी दिल्ली में, मुनीम बन सरकार चला रहे मुख्यमंत्री

अल्मोड़ा : Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार दिल्ली से चलती है। सेठ जी दिल्ली में बैठे हैं और प्रदेश की सरकार मुनीम बनकर मुख्यमंत्री चला रहे हैं। बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस ने प्रदेश में शासन किया। इन दलों ने क्षेत्रीय हितों की अनदेखी की। जिस कारण आज राज्य लगातार पिछड़ता चला गया। इस बार जनता बदलाव की ओर देख रही है और उक्रांद तीसरे विकल्प के रूप में बहुमत से सरकार बनाएगी।

उत्तराखंड के क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य बनने के दो दशकों में भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने राज्य को 75 हजार करोड़ के कर्जे में डाल दिया है। इन वर्षों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याएं दूर नहीं हो पाई। हाल यह है कि आज जनता रोटी, कपड़ा, मकान को तरस रही है। बेरोजगारी अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 52 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। लालकुआं सीट पर सीपीआईएमएल और प्रताप नगर में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

काशी सिंह ऐरी ने अपने चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि वह इस बार सभी सीटों पर प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे हैं। चुनाव लड़ने से वह अन्य सीटों पर ध्यान नही दे पा रहे थे। इसलिए इस बार जनता के बीच जाकर संवाद कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस का एक मकसद रह गया है सत्ता हथियाना। आप देख रहे हैं कि कैसे इनके नेता दल बदल रहे हैं। आज पता ही नहीं चल रहा भाजपा का कौन है और कांग्रेस का कौन नेता है। राजधानी, भूकानून, उत्तर प्रदेश से परिसंपत्तियों के मामले आदि में यह सरकारें मौन है। उन्होंने कहा अल्मोड़ा विधानसभा के यूकेडी प्रत्याशी भानु जोशी ने शपथ पत्र में लिखा है अगर मैं जीत गया तो वेतन भत्ते जनता पर खर्च करूँगा। ऐसा किसी प्रतयाशी ने किया है तो बताइए। जनता यह समझ गई है और इस बार बहुमत से यूकेडी के प्रत्याशियों को जीतकर विधानसभा भेजेगी।साभार न्यू मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts