Connect with us

Uncategorized

41 हज़ार का चालान कटा तो माफी मांगने लगे मनोज तिवारी

हर घर तिरंगा अभियान में जुटी भाजपा को उसके एक नेता की वजह से लोगों की खिंचाई का सामना करना पड़ा है। बुधवार को सभी सांसदों ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी बुलेट बाइक से रैली में थे। उनको बिना हेलमेट बाइक चलाना भारी पड़ गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मनोज तिवारी और वाहन मालिक का 41 हजार रुपये का चालान काट दिया। चालान की रकम में से मनोज तिवारी को 21 हजार और वाहन मालिक 22 हजार रुपये भुगतने होंगे। जानकारी मिली है कि इतना भारी चालान केवल हेलमेट न पहने के कारण नहीं कटा है बल्कि जिस बाइक पर सांसद साहब सवार थे उस पर न हाई सिक्यॉरिटी नंबर प्लेट थी और न ही उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट अपडेट था। इन्ही कमियों के कारण इतना भारी चालन किया गया है। मनोज तिवारी में अपने ट्विटर अकाउंट पर माफी मांगते हुए लिखा, हेलमेट न पहनने के लिए बहुत-बहुत माफी मांगता हूं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts