Connect with us

Uncategorized

बागेश्वर में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर भड़के हिन्दुवादी संगठन, मुकदमा

बागेश्वर। विराट बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन चंदोला ने बागेश्वर पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करते हुए बागेश्वर में एक परिवार के सदस्यों को जबरन बाइबिल पढ़ने एवं उनका धर्म परिवर्तन करने का मामला पंजीकृत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चंदोला ने बताया कि उन्हें अपने साथियों से पता चला कि बागेश्वर के नई बस्ती निवासी के नवीन आर्या पुत्र बिशन राम की पत्नी एवं बेटे को जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवीन आर्या के परिवार में उनके छोटे बेटे एवं अन्य सदस्यों से फोन में बात की। जिसमें नवीन के 13 वर्षीय छोटे बेटे ने बताया कि उसे जबरन बाइबिल को पढ़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसे पढ़ने में मना करने पर उसे खाना न देने एवं अन्य प्रताड़ना दी जा रही है। ललित चंदोला ने पुलिस को बताया कि उक्त गिरोह में शामिल व्यक्ति पिथौरागढ़ में रहता है। जो पूर्व में कई लोगों को इसी प्रकार धर्म परिवर्तन करा चुका है। संगठन ने पुलिस से उक्त व्यक्ति के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही करने की अपील की गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts