Connect with us

Uncategorized

बिगड़ते रिश्तों में नई दरार…अमरीका ने ब्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड पर निकाली यूक्रेन हमले की खार

खबर शेयर करें -

अमेरिका-रूस के बीच बिगड़ते रिश्तों में अब एक नई दरार पड़ने वाली है। अमेरिका ने रूस के कुलीन वर्ग को टारगेट करते हुए नए प्रतिबंध लगाए हैं। जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड का नाम भी शामिल है। दरअसल अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका समेत लंदन में दूसरी सबसे बड़ी संपत्ति के मालिक को मंगलवार 2 अगस्त को ब्लैकलिस्ट कर दिया। बाइडेन प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा का वीजा फ्रीज कर दिया है और उनकी संपत्तियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका ने जिन रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है उन्हें पुतिन का करीबी माना जाता रहा है। अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक अलीना काबेवा रूस की एक मीडिया कंपनी की मालकिन भी हैं। उन पर हमेशा से ही यूक्रेन पर रूसी हमले का समर्थन करने का आरोप लगता रहा है। आपको बता दें कि ब्रिटेन ने मई में पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड काबेबा के खिलाफ प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी। वहीं, यूरोपीय संघ ने भी जून में काबेबा की यात्रा और संपत्ति पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts