Connect with us

Uncategorized

यूथ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया, प्रिंस ने कहा- अध्यक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है….

हल्द्वानी। युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए युकां के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने उन्हें मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी है। प्रिंस ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और आए दिन मनमाने फैसले लेकर संगठन को कमजोर बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा युकां जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष पर मनमाने फैसले लेने का आरोप लगाया है। प्रेस को बयान में गुरप्रीत प्रिंस ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई जिसके बाद उन्होंने प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने यह निर्णय खुद ही लिया है। नियुक्ति को लेकर न प्रदेश कार्यकारिणी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भी विश्वास में नहीं लिया गया। प्रिंस ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कई बार ऐसे निर्णय ले चुके हैं जिसका खामियाजा संगठन को कई बार उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। प्रिंस ने अध्यक्ष को किसी मनोचिकित्सक से उपचार कराने की सलाह देते हुए संगठन हित में काम करने को कहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts