Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के इस इलाके में विवाहिता ने ज़हर खाकर जान दी

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी दो साल पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से पति पत्नी में मारपीट होती रहती थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इंदिरा नगर में राशिद अपनी पत्नी मुस्कान (24) और साली के साथ किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह राशिद ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने विषाक्त का सेवन कर जान दे दी। सूचना मिलते ही एसओ बनभूलपूरा नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। महिला का मायका हल्द्वानी में ही है। अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts