Connect with us

Uncategorized

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मंगलवार 2 अगस्त को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में होगा। जबकि गुरु मीन राशि में होंगे ऐसे में आज गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव बनेगा। इसके साथ ही आज शिव योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा जबकि मिथुन राशि के लोगों को संयम और सतर्कता से चलना होगा। देखिए आपके लिए आज दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: वाहन सावधानी से चलाएं

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं की अगर आपका कोई धन फंसा हुआ है तो उसे प्राप्त करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाना आवश्यक है। काफी दिनों से पति-पत्नी और परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर के बड़ों का मान सम्मान और सेवा में कमी न आए, इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। हनुमानजी का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और एक-दूसरे के साथ मस्ती के मूड में रहेंगे। खर्चों को नियंत्रण में रखें, आर्थिक पक्ष इस समय थोड़ा कमजोर हो सकता है। जोखिम भरे काम करने से बचें अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी नए विचार पर काम करने के लिए समय उपयुक्त है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमानजी पर चोला चढ़ाएं।

मिथुन राशि: आज सावधान रहें

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज थोड़ा सावधान से रहें और सतर्कता से काम करें। करीबी लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। ज्यादा व्यस्तता के कारण घर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे इसलिए कार्य और परिवार में संतुलन बनाकर रखें। आज कार्यक्षेत्र में सभी बाधाओं को दूर करने के बाद अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क राशि: दूर होंगी आपकी चिंता

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। अधिक परिश्रम करने से नसों व पैरों में दर्द हो सकता है। कोई विरोधी आपके लिए मुश्किलों खड़ी कर सकता है, लेकिन आप उनसे छुटकारा पाने में सक्षम होंगे। व्यावसायिक स्थिति में आपकी योजनाओं की वजह से सुधार आएगा।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की पूजा करें।

सिंह राशि: आज खर्चा ज्यादा हो सकता है

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि काफी दिनों से भाइयों के साथ चली आ रही अनबन को दूर करने में आपकी विशेष भूमिका होगी। खर्चा ज्यादा हो सकता है लेकिन घबराएं नहीं, ये खर्चे आपके थोड़े अच्छे के लिए होंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और प्रशंसा भी होगी।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि: सुनहरा अवसर मिलेगा

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि घर का माहौल आज खुशनुमा रहेगा और सभी एक-दूसरे की मदद करेंगे। जमीन से जुड़े मामलों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में आज सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों पर फोकस रखेंगे। अचानक आई किसी समस्या का समाधान नहीं होगा। घर के बड़े लोग बच्चों पर अपना गुस्सा न निकालें।

भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

तुला राशि: पारिवारिक जीवन में बनाएं तालमेल

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि अपने व्यस्त काम और पारिवारिक जीवन के बीच अच्छा तालमेल बनाएं। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था और सामंजस्य ठीक से बना रहेगा। साझेदारी से जुड़े कारोबार में हर गतिविधि पर नजर रखें और अपने मतभेदों को व्यापार से दूर रखें।

आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: सरकारी समस्या का होगा समाधान

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि कारोबार में मशीन, स्टॉफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां सुबह से लगी रहेंगी। पारिवारिक सुख के मामले में समय उत्तम रहेगा लेकिन इस समय भावुकता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है और इसे जीतना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ समय से चली आ रही सरकारी समस्या का समाधान आज शांति से हो जाएगा और काम भी पूरे होंगे।

आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु राशि: रिश्तेदारों के साथ न करें बहस

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी में न उलझें, इस बात का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को फिलहाल के लिए गुप्त रखें। कामकाज की अधिकता रहेगी लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और उनकी मदद से कार्य पूरे होंगे।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर राशि: लक्ष्य प्राप्ति के लिए करेंगे कड़ी मेहनत

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि सप्ताह के पहले दिन व्यापार और कारोबार में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कानूनी मामलों के विशेषज्ञ से सलाह लें, उचित समाधान मिलेगा। पारिवारिक और प्रफेशनल लाइफ में सही से तालमेल ना रख पाने के कारण परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

कुंभ राशि: पैसों को लेकर रहेगी परेशानी

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि पैसों को लेकर आज कुछ परेशानी बनी रहेगी लेकिन किसी करीबी की मदद से समस्या का समाधान हो जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक बिजनस से जुड़ा कोई भी फैसला आज सोच-समझकर लें। मेहनत करने का यही समय अच्छा है। स्थिति और परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होंगी।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ हे। मंगला गौरी का व्रत रखें और शिवलिंग की पूजा करें।

मीन राशि: झूठे तर्क में न पड़ें

Today 2 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लोग आज सतर्कता रखें, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज किसी भी तरह के झूठे तर्क में न पड़ें और अपने काम से काम रखें। राजनीतिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। मोबाइल या ईमेल से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज शेयर बाजार, निवेश आदि धन से संबंधित गतिविधियों में रुचि न लें। पारिवारिक व्यवस्थाओं में थोड़ी लापरवाही रहेगी, जिसकी वजह से बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts