Connect with us

Uncategorized

रोज-रोज क्लास में अश्लील हरकत करता था टीचर, तंग आकर छात्राओं ने स्कूल में ही किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसिया में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले को लेकर विद्यार्थियों समेत स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीणों को उग्र होता देख घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची.

विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षक भागीरथ राणा के खिलाफ गलत नियत के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. दसवीं कक्षा के कई छात्राओं ने कहा कि पढ़ाने के दौरान आरोपी उनके शरीर को जबरन स्पर्श करते हैं. और गाल पर चुंबन ले लेते थे. इससे तंग आकर छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. जिसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण और परिजन भी जुट गए. और देखते ही देखते ग्रामीण उग्र होने लगे.

स्थिति को देखते हुए आरोपी शिक्षक भागीरथ राणा फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने जांच पड़ताल किया. जिसमें पाया कि आरोपी शिक्षक ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया. जिसके बाद पदाधिकारी ने छात्राओं के गार्जियन को आवेदन लिखने के लिए कहा. जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी. उसके खिलाफ थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है.

पदाधिकारी विनय कुमार ने ग्रामीणों और पीड़ित छात्राओं के परिजनों को न्याय का आश्वासन दिया. और यह भी बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई की जाएगी कि कोई दोबारा कोई शिक्षक ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचेगा.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts