Connect with us

Uncategorized

उधारी चुकाने के लिए चुना जरायम का रास्ता…..अब खाएगा जेल की हवा..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उधारी का पैसा चुकता करने के लिए टाटा मोटर्स का सैल्स एग्जिक्यूटिव ही बन बैठा शातिर चोर, और पहुंच गया सलाखों के पीछे। जिसके बाद पुलिस ने सैल्स एग्जिक्यूटिव के आधार चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी माल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार बीती 21 जुलाई को चोरों ने यातायात नगर स्थित चड्ढ़ा मोटर स्टोर में धावा बोलकर वहां से गाड़ियों का हबडम व क्राउन कैरियर असेम्बली चोरी कर ली थी। जिसके बाद दुकानस्वामी दलजीत सिंह चड्ढ़ा ने अज्ञात चोरां के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। चोरी की खुलासा करने के लिए पुलिस की एक टीम कोतवाल हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू कर दिया। जांच के दौरान टीम ने टाटा मोटर्स का सैल्स एग्जिक्यूटिव मनीष बिष्ट पुत्र हरीश सिंह निवासी क्यूराधूरा लामाचौड़ मुखानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद मनीष टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके उपर उधारी का काफी पैसा चढ़ गया और और बार-बार लोग पैसों की डिमांड कर रहे थे। उसने बताया कि वह दुकानदार को टाटा हैरियर्स वाहन दिखाने गया।

इस बीच कीमती मोटर पार्ट्स में उसकी नजर पड़ गई। इसके चलते उसने इस सामान पर हाथ साफ कर दिया, और चोरी का माल कबाड़ियों को बेच दिया। पकड़े गए शातिर चोर मनीष की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कबाड़ियों ने अपना नाम धर्मवीर गुप्ता पुत्र भगवान स्वरूप गुप्ता निवासी ग्राम बंडिया भट्टा, किच्छा व सरफराज पुत्र मो. इदरीश निवासी आजाद नगर, लाइन नंबर 7 बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने कबाड़ियों के कब्जे से चोरी किया हुआ माल भी बरामद कर तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौध्री, एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल परवेज अली, नवीन राणा, अनिल टम्टा, हेमंत चन्याल शामिल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts