Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे पटरी के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कोतवाली के राजपुरा चौकी क्षेत्र में काठगोदाम रेलवे लाइन पर शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय एवं रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 27 जुलाई बुधवार को काठगोदाम से देहरादून जाने वाली ट्रेन के पायलट ने अपने अधिकारियों को सूचना दी कि आर्मी कैंट रेलवे फाटक से 100 मीटर काठगोदाम की ओर शव रेलवे लाइन पर पड़ा है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त चोरगलिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर दानीबंगर निवासी 25 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र मोहन राम के रूप में हुई। इधर प्रथम दृष्टि से शव ट्रैन से कटा प्रतीत रहा है, पोस्मार्टम के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पाएगी। वही लेकिन शव किस ट्रेन से कटा है, इसका भी अभी तक पता नही चल पाया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts