Connect with us

Uncategorized

खौफनाक: पति-पत्नी ने बेटी के साथ ज़हर खाकर दी जान…..सुसाइड नोट छोड़ा

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले एक जूनियर इंजीनियर ने अपनी पत्नी व 16 वर्षीय बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है जिसके कारण कहा जा रहा है कि आत्महत्या का कारण लेन-देन है। मृतक जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र नलकूप विभाग में जेई थे।

प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम छत्रपाल सिंह के मुताबिक विस्तार इलाके से सुल्तानपुर गांव में शैलेंद्र परिवार सहित रहते थे। परिवार में पत्नी गीता और 16 साल की बेटी प्राची थी। तीनों ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। ऐसे में हालत बिगड़ गई। आनन-फानन आसपास के लोगों ने रिश्तेदारों को सूचना दी और ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां शैलेंद्र और प्राची की मौत हो गई। पत्नी की गीता की हालत गंभीर बनी हुई थी हालांकि, कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक घर के अंदर छानबीन की गई तो एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लेनदेन की बात सामने आ रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts