Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग: रुड़की में अपहरण के बाद देहरादून के युवक की हत्या, मारपीट कर छत से फेंका!

खबर शेयर करें -

रुड़की: रुड़की में देहरादून के सहसपुर निवासी युवक की अपहरण कि बाद हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार उसका एक दिन पहले अपहरण किया गया था। हालांकि, इस संबंध में कहीं रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की बात फिलहाल सामने नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार अपहरण के बाद रुड़की में जमीन पर कब्जे के विवाद में युवक के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। लेकिन, मौके पर पता चला कि घटना कुछ और ही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार जमीन विभाग से जुड़े मामले में यूपी के एक पूर्व मंत्री के बेटे का नाम भी यामने आ रहा है। यह मामला रुड़की के गणेशपुर का हैं। जानकारी के अनुसार हरिद्वार हाइवे पर करोड़ों की कीमत की करीब 40 बीघा जमीन है। जिस पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले की शिकायत जमीन मालिक पुलिस से भी कर चुका है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सामने आया कि कुछ लोगों ने दो दिन पूर्व देहरादून के सहसपुर निवासी युवक का अपहरण कर लिया था और उसे बंधक बनाकर गणेशपुर में एक मकान में रख रखा था। बुधवार की सुबह अपहरण करने वाले लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसे छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts