Connect with us

Uncategorized

पति जिस पत्नी की हत्या के इल्ज़ाम में था बंद वो प्रेमी के साथ पकड़ी गई

खबर शेयर करें -

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के निमुई गांव में करीब डेढ़ महीने पहले एक महिला की मौत होने की बात सामने आई थी। तब महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अब इस मामले में एक ट्वीस्ट आया है। पता चला है कि महिला जिंदा है। महिला के जिंदा होने की बात सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने महिला को मोतिहारी के अगरवा मोहल्ला से बरामद किया है। वह यहां पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
इधर पति, पत्नी की हत्या के आरोप में डेढ़ महीने से जेल में बद है। महिला के पिता ने दामाद पर दहेज के लिए बेटी नाजनीन खातून की हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि पुलिस ने हत्या जैसे संगीन मामले में बिना जांच किए कैसे कार्रवाई शुरू कर दी? पुलिस भी महिला के जिंदा पाए जाने के बाद आश्चर्यचकित है।महिला के पिता सफी अहमद ने अपने दामाद शेख सद्दाम पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts