Connect with us

Uncategorized

गुरुग्राम में 53 साल की विदेशी महिला के साथ कंपाउंडर ने की घिनौनी हरकत…..

खबर शेयर करें -

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 53 साल की ताइवानी महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान रविंदर विश्वकर्मा (29) के रूप में हुई है, जो एक निजी क्लिनिक में काम करता है।
पुलिस के अनुसार दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले हुई थी। पुलिस ने कहा कि एक एनजीओ के लिए काम करने वाली महिला 2017 से सेक्टर 52 में एक पे-गेस्ट फैसिलिटी में रह रही थी।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह फरवरी में विश्वकर्मा से मिली थी, जिसके बाद दोनों ने आपस में बात करना शुरू कर दिया। एक दिन, शख्स ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में विश्वकर्मा ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसका यौन शोषण किया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts