Connect with us

Uncategorized

कावड़ मेला: हरकी पैड़ी व घाटों में एटीएस के कमांडो तैनात

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार में कावड़ मेले को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से हरकी पैड़ी और आसपास घाटों पर विशेष पुलिस बल के कमांडो तैनात किए गए हैं. दरअसल बड़े आयोजन जैसे कुंभ और कावड़ मेले में एटीएस को तैनात किया जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आयोजन पूरी तरह सुरक्षित हो सके. एटीएस के जवान दिन-रात एक करके इस समय कावड़ मेले की सुरक्षा में जुटे हुए हैं कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं. कांवड़ मेला अंतिम चरण पर है ऐसे में ज्यादा श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
एक अनुमान के अनुसार उत्तर भारत से औसतन रोजाना लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं. इस बार अंदाजा लगाया जा रहा है कि पाच करोड़ से ज्यादा भक्त कावड़ मेले में पहुंचेगें. इस बात को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मेले को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर चुकी हैं। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए मेला क्षेत्र और कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी हैं।

पुलिस बल की बात करें तो 10 हजार से ज्यादा फोर्स यहां तैनात की गई है. इसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और पीएसी की करीब 19 कंपनियों के अलावा स्थानीय पुलिस भी शामिल हैं. हरकी पैड़ी पर एटीएस की कड़ी नजर है. दरअसल हरकी पैड़ी अति संवेदशील है इसलिए एटीएस के करीब 24 जवान हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर रात-दिन ड्यूटी पर डटे हुए हैं. इनमें महिला कमांडो भी शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts