Connect with us

Uncategorized

रुद्रपुर में घर में घुसकर गर्भवती और उसके पति पर हमला, पिता पुत्रों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : घर के आगे भैंस के गोबर करने की शिकायत करना रुद्रपुर में एक गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि देर रात पड़ोसी अपने पुत्रों के साथ घर में घुस आया और पति पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान दो छोटे बच्चों को भी पीटा गया। मामले में पुलिस ने पिता पुत्रों पर केस दर्ज कर लिया है।

गौरासाहगढ़, बिलारी मुरादाबाद और हाल ट्रांजिट कैंप शास्त्री नगर निवासी हरवती पत्नी रमेश ने बताया कि उसका बेटा रवि राज मिस्त्री का काम करता है। मोहल्ले के ही ओमप्रकाश ने भैंस, घोड़ा, बकरी पाल रखें हैं, जो आए दिन घरों के आगे गंदगी फैलाते हैं। रविवार दोपहर भैंस ने उनके दरवाजे पर आकर गोबर कर दिया।

भैंस के गोबर करने की शिकायत जब गर्भवती पुत्रवधू छाया ने की तो वे लोग गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद देर रात 11 बजे ओमप्रकाश ने घर का दरवाजा खटखटाया। पुत्रवधू ने दरवाजा खोला तो ओमप्रकाश अपने पुत्र श्याम और राहुल के साथ घर में घुस आए और रवि तथा पुत्रवधू पर हमला कर दिया।

शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद छोटे बच्चे प्रियंका व तनु को भी पीटा। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि आरोपित पिता पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts