Connect with us

Uncategorized

भीषण एक्सीडेंट में खून से लथपथ हुआ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे….आठ लोगों की दर्दनाक मौत…..

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की भोर दयाराम पुरवा गांव के पास पहले से किनारे खड़ी बस पीछे से आ रही तेज रफ्तार वोल्वो बस टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन ने घायलों व मृतकों को बसों से बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन सीएचसी हैदरगढ पहुंचाया गया। 12 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक और घायल में अधिकांश बिहार प्रांत के रहने वाले हैं।

दोनों बसें बिहार से दिल्ली जा रही थी। वॉल्वो बस संख्या यूपी 17 एटी 1353 जनपद सीतामढ़ी (बिहार) में जनकपुरी रोड पर स्थित पुपरी कस्बे से दिल्ली के लिए रविवार को रवाना हुई थी। वोल्वो बस सोमवार की भोर में 4 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा गांव के पास पहले से ढाबे के किनारे खड़ी बस यूपी 81 डीटी 1580 में जाकर घुस गई। दूसरी बस भी बिहार से दिल्ली जा रही थी। दयाराम पुरवा के पास बस चालक ने गाड़ी रोक दी और उसके अधिकांश यात्री वही खुले यूपी डाक की कैंटीन में बैठकर चाय नाश्ता करने लगे। तभी यह हादसा हुआ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts