Connect with us

Uncategorized

30 लाख ब्राह्मण वोट निर्णायक: विशाल

आज अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की कालाढूंगी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक आयोजित की गई जिसमें बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा द्वारा ब्राह्मण महासभा द्वारा उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मणों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई और सभी सर्व समिति से निर्णय लिया गया समस्त उत्तराखंड में 30 लाख से अधिक ब्राह्मण वोटर होने के बावजूद ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है इस बार जो भी राजनीतिक दल एवं विधायक प्रत्याशी ब्राह्मण हित की बात करेगा और ब्राह्मण समाज के हितों को लेकर कार्य करेगा उसी को समर्थन दिया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि नैनीताल जिले में अधिकांश सीटों पर सर्वाधिक ब्राह्मण है लाल कुआं में सबसे अधिक 31% ब्राह्मण वोटर है कई विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण ही निर्णायक वोटर होता है लाल कुआं विधानसभा में पहली बार किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट न देकर ब्राह्मणों की अनदेखी करी है पंडित विशाल शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहां की अगर ब्राह्मणों की अनदेखी हुई तो इस बार ब्राह्मण वोट नहीं वोट के रूप में चोट करेगा और सभी से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस लोकतंत्र उत्सव में बढ़-चढ़कर मतदान करें क्योंकि समाज हित में निस्वार्थ कार्य करने वाले विधायक प्रत्याशी जीतकर विधानसभा में जाएंगे तभी हमारे समाज का उत्थान होगा बैठक में मौजूद नगर अध्यक्ष ललित पांडे प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोतीया बृजेश तिवारी सुशील शर्मा अमृत पांडे श्रीमती मीरा उनियाल श्रीमती निशा वेला श्रीमती हेमा पांडे श्रीमती बरखा शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts