Connect with us

Uncategorized

तस्‍वीरों में देखें उत्‍तराखंड में बारिश का कहर: कई घरों में घुसा मलबा, बदरीनाथ-केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध, सड़क पर बह रहे नाले

उत्‍तरकाशी : Heavy Rain in Uttarakhand : उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सोमवार देर रात से हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है। उत्‍तरकाशी में रात को हुई वर्षा के चलते मोरी और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। मोरी बाजार और आसपास के घरों में वर्षा जल के साथ मलबा घुस गया है। भारी वर्षा के कारण मोरी क्षेत्र के आसपास के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही मोरी सांकरी मोटर मार्ग पर भी मलबे के ढेर लगे हैं।

jagran

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट में एक बार भूस्खलन जोन सक्रिय

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला और कुथनौर के बीच खनेडा पुल के पास भारी भूस्खलन होने के कारण रात को बाधित हो गया है। यहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का सबसे बड़ा डेंजर जोन है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट में एक बार भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है। ‌रात को हुई वर्षा के चलते डाबरकोट में भारी मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा है। जिससे मार्ग बाधित हो गया है।

jagran

पुरोला नौगांव मोटर मार्ग भी छुनारा छानी के पास भारी मलबा आने से बाधित हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा उत्तरकाशी जनपद में वर्षा से 10 संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात को वर्षा हुई। बुधवार सुबह यहां बादल छाए रहे और वर्षा के आसार भी बने हैं।

jagran

असीगंगा घाटी में भी रात को भारी वर्षा हुई है। जिस कारण गदेरों में भी उफान आ गया है। असी गंगा घाटी के नौगांव भंकोली मोटर मार्ग पर गदेरे में उफान आया है। जिससे मार्ग बाधित हो गया है‌। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस तरह आवाजाही करनी पड़ रही है।

jagran

बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे बंद

बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में और केदारनाथ हाईवे नोलापाणी में बंद हो गया है। केदारनाथ में मौसम साफ है, जबकि रुप्रदयाग जनपद के अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।

jagran

वहीं देहरादून में भी सुबह गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। मसूरी में भी गर्जना के साथ बारिश हुई। यहां तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ऋषिकेश में हल्की बूंदाबांदी हुई। रुड़की में काले घने बादल छाए रहे, यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। टिहरी में तेज बारिश हुई।

jagran

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts