Connect with us

Uncategorized

हरक सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला

लैंसडौन : कोटद्वार के विधायक व पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भी तंज कसे। हरक सिंह ने कहा कि एक ओर जहां कोरोना ने कई परिवारों को तबाह कर दिया, वहीं दूसरी ओर भाजपा के एक मुख्यमंत्री कोरोना को जिंदा रखने की बात कहते हैं। एक मुख्यमंत्री ऐसे भी रहे जो बेटियों की जींस पर गलत बयानबाजी करते हैं। भाजपा के शासन में प्रदेश की स्थिति यह है कि भले ही चतुर्थ श्रेणी कर्मी की नियुक्ति न हो, लेकिन मुख्यमंत्री की नियुक्ति आसानी से हो सकती है। शनिवार को हरक सिंह ने लैंसडौन से भाजपा की प्रत्याशी अनृकृति के समर्थन में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया।

वहीं, लैंसडौन सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी अनुकृति गुसाई रावत ने कहा कि पिछले एक दशक से लैंसडौन विधानसभा में विकास का पहिया जाम है। क्षेत्र में तेजी से पलायन हो रहा है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधा। अनुकृति ने कहा कि लैंसडौन में वह राजनीति के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिए जनता के बीच पहुंची हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तीकरण की दिशा में हमेशा आगे रही है। क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार, सड़क, पानी जैसी मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस हैं। क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता के चलते लैंसडौन क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है। इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश सिंह रावत, सेवानिवृत्त कर्नल चंद्रपाल पटवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत आदि ने मुख्य रूप से विचार रखे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts