Connect with us

Uncategorized

महाराष्ट्रः असेंबली पहुंचते ही एकनाथ शिंदे गुट एक्शन में, शिवसेना विधायक दल ऑफिस पर लगवाया ताला

महाराष्ट्र विधानसभा के रविवार को होने वाले विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायक विधानसभा में पहुंच गए हैं. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में बीजेपी के विधायक भी विधानसभा में पहुंच चुके हैं. इस बीच बड़ी खबर ये है कि मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट ने विधान भवन में विधायक दल के कार्यालय को सील कर दिया है. भाषा के मुताबिक, विधान भवन में शिवसेना विधायक दल के कार्यालय के दरवाजों को बंद कर दिया गया है. उनके ऊपर प्लास्टिक के टेप से एक लेटर चिपकाया गया है, जिस पर मराठी में संदेश लिखा है, ‘शिवसेना विधायक दल के निर्देशानुसार कार्यालय बंद है.’

वहीं, शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि शिवसेना विधायक दल के कार्यालय को हमने बंद किया है. एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हमें सदन में एकसाथ जाना है. उन्होंने शिंदे गुट पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमारे कुछ विधायकों को बंद कर रखा है. अगर हमने कार्यालय बंद कर दिया है, तो इसमें कौन सी बड़ी बात है.

बता दें कि महाराष्ट्र में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा के सहयोग से बनी नई सरकार का आज विधानसभा में पहला दिन है. रविवार को विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा. एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. उसके बाद सदन के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव को शिंदे-बीजेपी सरकार की पहली परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. शिवसेना के शिंदे गुट ने बीजेपी के समर्थन से जहां भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर को उम्मीदवार बनाया है, वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने शिवसेना के नेता राजन साल्वी को मैदान में उतारा है.

चुनाव से पहले भाजपा नेता सुधार मुनगंटीवार ने चुनाव में जीत दर्ज करने का भरोसा जताया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहले ध्वनिमत से मतदान होगा. अगर कोई मत विभाजन की मांग करता है तो वह भी कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे प्रत्याशी को 165-170 वोट मिलेंगे.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts