Connect with us

Uncategorized

कुमाऊं के इस नेता ने 26 दिनों में बदली दो पार्टी, कई ने थामा तीसरी पार्टी का दामन

उत्तराखंड की राजनीति में राज्य गठन के बाद से ही भाजपा व कांग्रेस दो ही टीमें थी। खिलाड़ी इसी में पालाबदल करते थे। पर अब आम आदमी पार्टी की एंट्री से उन्हें तीसरा विकल्प भी मिला है। इसलिए इस बार कई नेता दोनों जगह बात न बनने पर अंतिम समय में आप में चले गए। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी व भाजपा नेता हेम आर्य आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आप में शामिल होते ही मंजू को कालाढूंगी व हेम को नैनीताल से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। हेम तो 26 दिन के भीतर कांग्रेस व भाजपा को छोड़कर आप में शामिल हुए हैं।  

आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों दल आप की धमक से डरे हैं। पार्टी का ग्राफ बढ़ता देख मंजू तिवारी और हेम आर्य ने अपने दलों को छोड़कर आप की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद प्रत्याशी भी बना दिया है। जनता के पास इससे पहले कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब जनता के सामने आम आदमी पार्टी एक सशक्त विकल्प है और अबकी बार जनता काम के नाम पर वोट देगी। भाजपा व कांग्रेस इतना घबरा गए हैं कि उन्हें भी आप के वादों को कापी करना पड़ रहा है।

हेम आर्य वर्ष 2017 में भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। दो जनवरी को वह भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं मंजू तिवारी पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं। 2019 में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आई मंजू कुछ दिनों पहले तक महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी थी। अपनी पार्टी में टिकट न मिलने से निराश दोनों नेताओं ने आप ज्वाइन कर ली है। इसके साथ ही आप ने मंजू को कालाढूंगी और हेम आर्य को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों ने नामांकन भी कर दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts