Connect with us

Uncategorized

बता मेरा बेटा कहां है, तूने उसे कहां कहां घुमाया, ‘डीएम’ के इस फोन पर व्यापारी नेता सकते में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के एक व्यापारी नेता उस समय सन्न रह गए जब ‘डीएम’ ने फोन कर उनसे अपने पुत्र के बारे में पूछा कि बता उनका बेटा कहां है। इतना ही नहीं व्यापारी नेता से यह भी पूछा गया कि उसने उनके पुत्र को कहां-कहां घुमाया और अब उनका बेटा कहां है। यह वाकया हुआ व्यापारी नेता दलजीत सिंह दल्ली के साथ। गुरुवार को दलजीत सिंह के मोबाइल पर फोन आया कि वह डीएम बोल रहे हैं। कहा कि उनका बेटा कहां है, वह तुम्हारे पास कैसे पहुंचा और तुमने उसे कहां-कहां घुमाया। जब व्यापारी नेता ने खुद को व्यापार मंडल से जुड़ा बताया तो वह तैश में आ गए और कहने लगे कि मैं कोई मंडल-कमंडल नहीं जानता। व्यापारी नेता ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts