Uncategorized
उत्तरकाशी में डंपर खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत; दो लोग हुए घायल
उत्तरकाशी। तहसील चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी-जोगत मोटर मार्ग पर रात्रि दो बजे एक डंपर वाहन बल्डोगी के पास 30 मीटर खाई में गिर गया। इससे उसमें सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।
मृतक का नाम
सतीश (38 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह निवासी नेपाल, हाल निवास बडेथी चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी
घायलों के नाम
-करण सिंह (30 वर्ष) पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी धरासू बड़ेथी उत्तरकाशी
-रोशन लाल पुत्र सत्य लाल निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी

