Connect with us

Uncategorized

आदमखोर गुलदार पिंजरे में फंसा, haldwani में कई लोगों को बनाया था निवाला

उस आदमखोर बाघ को जंगलात ने पिजरे में कैद कर लिया है जिसने हल्द्वानी में सात लोगों को निवाला बनाया था। विगत 1 सप्ताह पूर्व एक महिला को इस बाघ ने अपना निवाला बनाया था जो उसका सातवा शिकार था। वन विभाग के अधिकारियों लिए राहत की बात है कि उन्होंने बाघ को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया है। यह बाघ वन विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इस महिला के बाघ के निवाला बनने के बाद क्षेत्र वासियों ने वन विभाग को जोरदार चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र भाग नहीं पकड़ा गया तो वह जनता के सहयोग से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगेl वन विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ को पिंजरे में कैद करके नैनीताल चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts