Uncategorized
शराब की दुकान में शार्ट सर्किट, फिर आग का गोला बनी दुकान और लाखों स्वाहा
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के 6 नंबर पुलिया के पास स्थित एक शराब की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। अल्कोहल ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग इतनी भीषण रूप से फैली कि देखते ही देखते लाखों की शराब समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। रायपुर के रिंग रोड पर 6 नंबर पुलिया के पास एक वाइन शॉप पर आग की घटना उस समय घटित हुई। जब रात के समय कर्मचारी दुकान बंद कर वहां से निकल गए थे। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि शराब की वजह से आग तेजी से फैल रही थी।

