Connect with us

Uncategorized

21 जून जब परछाई ने भी आदमी का साथ छोड़ दिया, आज साल का सबसे बड़ा दिन 14 घंटे का

नैनीताल : 21 जून को 14 घंटे की अवधि वाला साल का सबसे लंबा दिन होगा। जीरो शेड यानी सूर्य सिर के ठीक ऊपर होने के साथ मध्याह्न में व्यक्ति को परछाई भी नही दिखेगी। यानी परछाई भी साथ छोड़ देने की कहावत आज चरितार्थ हो गई।

आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय के अनुसार दिन रात का घटना बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है और यह क्रम पूरे साल चलता है। इन दिनों सूर्य उत्तरायण है यानी उत्तरी गोलार्ध के ऊपर है। जिस कारण यहां गर्मी का मौसम है और सूर्य की किरणे अधिक समय तक उत्तरी गोलार्ध में पड़ती हैं। इसके विपरित दक्षिण गोलार्ध में इन दिनों दिन छोटे होंगे और रात की अवधि लंबी होगी।

अब सूर्य 21 जून को कर्क रेखा ठीक ऊपर पहुंचने जा रहा है तो यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होगा। दिन का अधिकतम समय लगभग 14 घंटे का होगा और रात करीब 10 घंटे की होगी। इसके बाद दिन के समय का घटना शुरू हो जाएगा और 22/23 सितंबर को दिन व रात बराबर हो जाएंगे और 12 घंटे का दिन व इतनी ही लंबी रात होगी।

उत्तरी गोलार्ध में दिन की अधिकतम अवधि करीब 14 घंटे होगी। इस दिन को जीरो शैडो डे भी कहा जाता है। इसके बाद दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे।आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय के अनुसार दिन रात का घटना बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है और यह क्रम पूरे साल चलता है। इन दिनों सूर्य उत्तरायण है यानी उत्तरी गोलार्ध के ऊपर है। जिस कारण यहां गर्मी का मौसम है और सूर्य की किरणे अधिक समय तक उत्तरी गोलार्ध में पड़ती हैं। इसके विपरित दक्षिण गोलार्ध में इन दिनों दिन छोटे होंगे और रात की अवधि लंबी होगी।

इसके बाद भी दिन के घटने का क्रम 21/22 दिसंबर तक जारी रहेगा। तब वर्ष का दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी। इसके बाद पुनः दिन का समय बड़ना शुरू हो जाएगा, जो 21 जून तक जारी रहेगा।

एक पल को गायब हो जाएगी परछाई

21 जून को जीरो शैडो डे भी कहा जाता है। मध्यान्ह में सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर जा पहुंचेगा। जिस कारण एक पल के लिए अपनी परछाई भी गायब हो जाएगी। विज्ञानी इस दिन को समर सोलस्टाइस भी कहते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts