Connect with us

Uncategorized

धारचूला में 12 साल की उम्र में नाबालिग की दो शादी, दोनों पतियों ने पीटा, गर्भ ठहरा तो खुला राज

बेरीनाग (पिथौरागढ) : पिथौरागढ़ के धारचूला तहसील के दूरस्थ गांव की 12 साल की नाबालिग को दो-दो पतियों के मारपीट का शिकार होना पड़ा। मामला तब खुला जब वह इसी उम्र में गर्भवती भी हो गई। पुलिस ने नाबालिग से शादी करने वाले दूसरे पति को गिरफ्तार किया गया है।

धारचूला तहसील निवासी एक नाबालिग 12 वर्षीय किशोरी की उसकी मां और सौतेला पिता ने बीते वर्ष जून माह में धारचूला तहसील क्षेत्र में ही रहने वाले युवक से उसकी शादी करा दी थी। उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने पर वह उसे छोड़ कर मायके आ गई ।

उसकी मां ने छह माह बाद दिसंबर 2021 में उसकी शादी बेरीनाग तहसील निवासी 36 वर्षीय युवक दीपक कुमार से करा दी। दीपक कुमार भी उसके साथ मारपीट करने लगा। किशोरी दो माह से गर्भवती भी है। किसी के द्वारा बाल विकास विभाग को बाल विवाह और नाबालिग के दो माह से गर्भवती होने की शिकायत कर दी गई। विभाग ने इसकी तहरीर पुलिस को दी।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सूचना बेरीनाग तहसील को दी। बाद में पुलिस की महिला हैल्प लाइन ने इस मामले में कार्यवाही की । महिला हैल्पलाइन की प्रभारी एसआइ रेनू और पुलिस टीम ने बेरीनाग के रीठा ठिठौली गांव जाकर दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह शादी आज से सात माह पूर्व हुई थी। परंतू इसकी भनक न तो बाल विकास विभाग और नहीं पुलिस को लगी।

एक साल पूर्व भी किशोरी की पहली शादी हुई लेकिन इसकी भनक भी नहीं लगी, जबकि उस समय प्रमाणपत्र के आधार पर उसकी उम्र मात्र 11 साल थी। किशोरी की दूसरी शादी के बाद भी उसके गर्भवती होने के बाद शिकायत मिली। वहीं दूसरी तरफ किशोरी की उम्र और शारीरिक बनावट में अंतर नजर आने से किसी को भी इसका अंदेशा नहीं होता रहा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts