Connect with us

Uncategorized

27 जून से मेष में गौचर होने जा रहा मंगल, कुछ राशियों को मिलेगी अच्‍छी खबर तो कुछ के हाथ लग सकती है निराशा

देहरादून : मंगल का मेष और वृश्चिक राशि पर आधिपत्य है और इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। आगामी 27 जून को मंगल ग्रह मीन राशि से निकाल कर अपनी राशि में मेष में गौचर होने जा रहे हैं तो यह संयोग कुछ राशियों पर अच्‍छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

ज्‍योतिषाचार्य सुशांत राज के मुताबिक मंगल ग्रह 27 जून को अपनी ही राशि मेष में प्रवेश कर जाएगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। 10 अगस्त तक मंगल इसी राशि में रहने वाला है। इस अवधि में कुछ राशियों को अधिक लाभ होने की संभावना है।

12 राशियों पर पड़ सकता है प्रभाव:

  • मेष : इन राशि जातकों को मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। शैक्षिक कार्य करने वाले सावधान रहें। यात्राओं में वृद्धि होगी। किसी माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
  • वृष : इन जातकों को स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखने की आवश्‍यक्‍ता है। नौकरी और शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार से धन प्राप्त हो सकता है।
  • मिथुन : परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार पर ध्यान दें।
  • कर्क : शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
  • सिंह : नौकरीपेशा कार्यलय में सद्भावना बनाकर रखें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
  • कन्या : कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, परंतु स्थितियों में सुधार होगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।आय के स्रोत बन सकते हैं,लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
  • तुला : कारोबार में परेशानी आ सकती है। शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों को ध्‍यान देना होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • वृश्चिक : कारोबार में कठिनाइ और परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। लाभ भी होगा। चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं।
  • धनु : वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
  • मकर : नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
  • कुंभ : नौकरी में तरक्की हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
  • मीन : कारोबार में वृद्धि होगी। आय कम, खर्च अधिक हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का अवसर मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts