Connect with us

Uncategorized

राजधानी के फाइव स्टार होटल में युवती से दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

देहरादून के एक फाइव स्टार होटल में महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। छत्तीसगढ़ के किशोर के खिलाफ पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। महिला होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को संरक्षण में ले लिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। राजपुर थाना क्षेत्र स्थित पांच सितारा होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। इसी में उसका पति भी नौकरी करता है।

शुक्रवार सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था। इसी दौरान एक लड़का आया और महिला को हाय कहा। महिला ने कहा कि वे मेहमानों से बात नहीं करते हैं। कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण आवाज दब गई। बाद में महिला बाहर आई और लड़के के बारे में पता किया। पता चला कि वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ आकर ठहरा है। होटल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि चेक की। पुलिस के अनुसार लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह कद-काठी में काफी मजबूत है। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं रहती है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts