Connect with us

Uncategorized

यहां यातायात को लेकर युद्ध स्तर सा अभियान, सैकड़ों चालान, वाहन सीज, चालकों में हड़कंप

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस, जिला प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन कर,ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने पर छह वाहन चालक गिरफ्तार किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 184 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर नौ वाहन सीज किए गए।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉआशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ सुन्दर सिंह व सम्भागीय परिवहन अधिकारी मुकुल अग्रवाल एक साथ सङक प, उतरे। इन अफसरों के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पुलिस, जिला प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने पर छह वाहन चालक गिरफ्तार किए गए। इनमें राजेन्द्र सिंह पुत्र जय सिंह निवासी कटियानी, नीरज गोस्वामी पुत्र राजन गोस्वामी निवासी लेलू प्रकाश सिंह पुत्र राम सिंह निवासी रियासी, उमेश सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी सैल शामिल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष जसवीर सिंह थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा निखिल राम पुत्र मोहन राम निवासी बजेटी को उपनिरीक्षक संजय सिंह कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा तथा होशियार सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी जिंगज्याली (अजेड़ा) को प्रभारी निरीक्षक थाना अस्कोट प्रभात कुमार द्वारा, शऱाब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया । इसके अतिरिक्त जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 184 वाहन चालकों का चालान किया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts