Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में राज्यपाल से मिले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सरोवर नगरी की खूबसूरती पर हुए मोहित

नैनीताल में राज्यपाल से मिले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सरोवर नगरी की खूबसूरती पर हुए मोहित

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने मुलाकात की। क्रिकेटर कपिल देव ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड सैलानियों के लिए स्वर्ग है। उन्होंने उत्तराखंड की तारीफ करते हुए कहा की यहां शीतल आबो-हवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाडि़यां ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने अपने अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोल कर बिखेरी हो। उत्तराखंड बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिसकी खूबसूरती का जितना भी बखान किया जाए वह कम ही है। उन्होंने कहा की भीषण गर्मी निजात पाने के लिए सैलानी उत्तराखंड पर्यटक स्थलों में रुख करते हैं। यहां पहुंचने पर पर्यटक सुकून महसूस करते हैं। राज्यपाल ने कपिल देव से पुनः देवभूमि आगमन का आग्रह किया।

नैनीताल में राज्यपाल से मिले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सरोवर नगरी की खूबसूरती पर हुए मोहित

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts