Connect with us

Uncategorized

रामनगर में स्पा की ट्रेनिंग ले रही नागालैंड की युवती ने की खुदकुशी, प्रेमी की मौत से थी डिप्रेशन में

रामनगर में स्पा की ट्रेनिंग ले रही नागालैंड की युवती ने की खुदकुशी, प्रेमी की मौत से थी डिप्रेशन में

रामनगर : नागालैंड से स्पा में नौकरी के लिए आई युवती ने प्रेमी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के बाहर दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तोगंचिंग सांगला उम्र 20 पुत्री चुमकुम चैंग निवासी तकन्यु टयूनसिंग नागालैण्ड स्पा की नौकरी के लिए रामनगर आई थी। वह रामनगर में ही किसी से स्पा की ट्रेनिंग ले रही थी। उसने छोई में कमरा किराए पर लिया था।

रामनगर में स्पा की ट्रेनिंग ले रही नागालैंड की युवती ने की खुदकुशी, प्रेमी की मौत से थी डिप्रेशन में

पुलिस व उसकी सहेलियों ने बताया की बुधवार रात में उसके प्रेमी ने नागालैंड में ही आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से वह भी तनाव में थी। शुक्रवार सुबह वह कमरे से बाहर आई और उसने आत्महत्या कर ली। सुबह आसपास के लोगों ने युवती का शव फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया।

मकान मालिक को सूचना दी गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद उसे फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।

शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिचित दिल्ली ले जाएंगे। जहां से वह उसे नागालैंड ले जाएंगे। मृतका दो दिन पहले ही रामनगर आई थी। बता दें कि रामनगर में रिसोर्ट में स्पा चलता है। यहां काम करने के लिए नागालैंड से कई लड़कियां व महिलाएं नोकरी के लिए आती है।

रामनगर में स्पा की ट्रेनिंग ले रही नागालैंड की युवती ने की खुदकुशी, प्रेमी की मौत से थी डिप्रेशन में
रामनगर में स्पा की ट्रेनिंग ले रही नागालैंड की युवती ने की खुदकुशी, प्रेमी की मौत से थी डिप्रेशन में
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts