Connect with us

Uncategorized

रुड़की के कल‍ियर क्षेत्र में तमंचा दिखाकर पुत्रवधु से किया दुष्कर्म, बात बताने पर दी जान से मारने की धमकी; मुकदमा

रुड़की के कल‍ियर क्षेत्र में तमंचा दिखाकर पुत्रवधु से किया दुष्कर्म, बात बताने पर दी जान से मारने की धमकी; मुकदमा

कलियर: एक महिला से उसके ससुर ने तमंचे से आतंकित करते हुए दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कलियर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी एक साल पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला का कहना है कि स्वजन ने शादी में बोलेरो दी थी।

रुड़की के कल‍ियर क्षेत्र में तमंचा दिखाकर पुत्रवधु से किया दुष्कर्म, बात बताने पर दी जान से मारने की धमकी; मुकदमा

इसके अलावा शादी में काफी रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद उसका ससुर आबाद त्यागी इससे खुश नहीं था। वह लगातार मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग कर रहा था। जब महिला ने मना किया तो ससुर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते महिला अपने पति के साथ दूसरी जगह किराये पर रहने लगी। दो जून को वह पति के साथ ससुराल में रहने के लिए गई।

रुड़की के कल‍ियर क्षेत्र में तमंचा दिखाकर पुत्रवधु से किया दुष्कर्म, बात बताने पर दी जान से मारने की धमकी; मुकदमा

तीन जून को महिला का पति कहीं बाहर गया था। आरोप है कि उसका ससुर उसके कमरे में आया और उसने तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मंगलवार को अपने पति को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। कलियर थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने इस मामले में महिला के ससुर आबाद त्यागी पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रुड़की के कल‍ियर क्षेत्र में तमंचा दिखाकर पुत्रवधु से किया दुष्कर्म, बात बताने पर दी जान से मारने की धमकी; मुकदमा

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts