Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में मामूली बात पर पर्यटक और होटल संचालक में गुत्थमगुत्था

नैनीताल में मामूली बात पर पर्यटक और होटल संचालक में गुत्थमगुत्था

नैनीताल। नैनीताल घूमने आई पर्यटक महिला का मॉल रोड में स्थित एक होटल में पर्स छूट गया। काफ़ी ढूंढने के बाद जब पर्स नहीं मिला तो पर्यटक, होटल संचालक व कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान एक टैक्सी कार का शीशा भी टूट गया। मारपीट की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजाद नगर कानपुर निवासी गौरव द्विवेदी अपनी पत्नी समेत अन्य दोस्तो के साथ नैनीताल घूमने आए थे। मंगलवार की देर रात सभी ने मॉल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। इस बीच उनकी पत्नी का पर्स कही गायब हो गया।

नैनीताल में मामूली बात पर पर्यटक और होटल संचालक में गुत्थमगुत्था

जब कुछ देर बाद जब वह रेस्टोरेंट पहुँचे और पर्स के बारे में पूछताछ की तो कर्मचारियों ने यहां पर्स न होने की बात कही। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट तक जा पहुँचा। इस दौरान स्टाफ हाउस निवासी रमेश प्रसाद टैक्सी लेकर वहां से गुजर रहा था। उसने बीच बचाव करना चाहा तो उसकी कार का अगला शीशा और पर्यटक का मोबाइल टूट गया। राहगीरों की सूचना पर एसआई हरीश सिंह दोनों पक्षों को कोतवाली ले आए। जहां दोनों पक्षों के बीच क्षतिग्रस्त सामान की भरपाई करने पर सहमति बनी और समझौता हो गया। मारपीट करने पर राम निवास गुप्ता व प्रताप बिष्ट का चालान कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

नैनीताल में मामूली बात पर पर्यटक और होटल संचालक में गुत्थमगुत्था
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts