Connect with us

Uncategorized

बेटियों को नींद की गोलियां खिलाकर 18 साल छोटे प्रेमी को बुलाती थी महिला, ऐसे खुला राज़

झांसी। तीन बेटियों को नींद की गोली खिलाकर एक महिला अपने से 18 साल छोटे प्रेमी के साथ दो साल तक रंगरेलियां मनाती रही। दो महीने पहले महिला मौका देखकर घर में रखी नकदी व आभूषण समेटकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
सीपरी बाजार थाना इलाके में रहने वाली 45 वर्षीय महिला की दो साल पहले गाड़ी के शोरूम में दूसरे 28 वर्षीय युवक से मुलाकात हुई थी। इस बीच युवक ने महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू गई। नजदीकियां बढ़ने पर युवक का महिला के घर आना जाना हो गया। महिला का पति झांसी से बाहर कंपनी में काम करता है। यहां वो अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ रहती है। महिला की बड़ी बेटी की ओर से सीपरी बाजार थाने में की गई शिकायत में बताया कि युवक आए दिन उनके घर आ जाता था। युवक के आने पर मां तीनों बेटियों को खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला देती थीं। इसके बाद मां और प्रेमी घर में एक साथ रहते थे। घर में ये सब होता देखने पर बेटियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी ने आरोप लगाया कि 27 मार्च 2022 को युवक घर पर आया था। मां ने तीनों बेटियों को नींद की गोली खिला दी थी, जिससे वे सो गईं थीं। इसी बीच मां घर में रखे 25 हजार रुपये नकद व लगभग दो लाख रुपये के आभूषण लेकर युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद वो युवक के साथ ही रहने लगी थी। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि बेटी की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी पुलिया नंबर नौ निवासी सैफ खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts