Connect with us

Uncategorized

भाजपा कार्यसमिति: निकाय से लेकर पंचायत होते हुए लक्ष्य लोकसभा चुनाव में जीत, आज महामंथन

हल्द्वानी। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ ही संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होगी। दो दिन तक चलने वाली कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कौशिक ने कहा कि दो दिवस कार्यसमिति में आगामी चुनावों पर फोकस किया जाएगा। यह बैठक आने वाले चुनावों के लिए खास है। कार्यसमिति में निकाय, पंचायत और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति में केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल में हुए कार्यों पर फोकस रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का जनता का कितना लाभ मिला, इस पर चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्य समिति की बैठक के बाद 9 जून से 12 जून तक प्रदेशभर में रैलियां निकाली जाएगी। रैलियों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जाएगी। इसके अलावा सभी मोर्चों को भी 15 दिन के कार्यक्रम दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 जून से 20 जून तक जिला कार्य समिति होगी। इसके बाद 20 से 30 जून तक 252 मंडलों की कार्यसमिति होगी। प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन यानि आज प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक समेत 300 पदाध्किारी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी लक्ष्य रखा गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts