Connect with us

Uncategorized

बड़बोले नेताओं पर लगाम कसेगी भाजपा, 38 की लिस्ट में दो मंत्रियों का भी नाम

नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल ने पैगंबर मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भाजपा औऱ मोदी सरकार की जो इंटरनेशनल फजीहत कराई है वो कम होने का नाम नही ले रही है।दुनियाभर में अनेकों देशों ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। ऐसे में भाजपा अब अपने बड़बोले नेताओं पर लगाम कसने का मन बना रही है। इसी को लेकर भाजपा ने 38 ऐसे नेताओं की लिस्ट बनाई है, जो अक्सर विवादित टिप्पणियां करते रहे हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अनंत हेगडे़ का नाम भी है। भाजपा ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले बयान देने वाले अपने 38 नेताओं की पहचान करते हुए इनमें से 27 चुने हुए नेताओं को ऐसे बयान देने से बचने को कहा है। पार्टी ने इनको साफतौर पर कहा है कि धार्मिक मुद्दों पर कोई भी बयान ना दें बल्कि पहले पार्टी से इस पर इजाजत ले लें।बताया गया है कि पैगंबर मोहम्मद साहब पर नूपुर शर्मा और नवीन कुमार की टिप्पणी से दुनियाभर में हुई फजीहत के बाद कार्रवाई के बाद भाजपा ने पार्टी नेताओं बीते 8 साल के बयानों को आईटी विशेषज्ञों की मदद से खंगाला गया है। इसमें 5,200 बयान गैर-जरूरी पाए गए और 38 नेताओं के बयानों को धार्मिक मान्यताओं को आहत करने वाली कैटेगरी में रखा गया। इन नेताओं में अनंत कुमार हेगड़े, शोभा करंदलाजे, गिरिराज सिंह, तथागत रॉय, प्रताप सिम्हा, विनय कटियार, महेश शर्मा, टी. राजा सिंह, विक्रम सिंह सैनी, साक्षी महाराज, संगीत सोम जैसे नेताओं के नाम हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts