Connect with us

Uncategorized

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट को बेचा

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट को बेचा

ये मामला देहरादून का है। गोमतीनगर निवासी युवती की मां के मुताबिक उनकी बेटी देहरादून स्थित निजी इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ रही थी। संभल निवासी अनुभव शर्मा बेटी का क्लासमेट था। दोनों के बीच दोस्ती थी। बर्थडे पार्टी मनाने के लिए अनुभव के साथ बेटी एक होटल में गई थी। आरोप है कि यहीं पर धोखे से अनुभव ने युवती के निजी वीडियो हासिल कर लिए थे। कम्पयूटर से एडिट कर आपत्तिजनक वी़डियो और फोटो तैयार कर लिए थे। बेटी को भरोसे में लेकर एटीएम कार्ड भी कब्जे में ले लिया था। जब वह बेटी को पैसे भेजती थीं तो उसे अनुभव निकाल लेता था। बेटी ने एटीएम वापस मांगे तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इस नाते वह मुखर विरोध नहीं कर पा रही थी। युवती ने मां से भी पूरी घटना को छिपाए रखा था। एफआईआर के मुताबिक जुलाई 2019 में बेटी ने पढ़ाई पूरी कर लौट आई थी लेकिन एटीएम कार्ड अनुभव के ही कब्जे में था। अक्टूबर 2021 में बेटी की शाादी से चंद दिन पहले अनुभव लखनऊ आया था। उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाया था। लोकलाज के भय से बेटी ने वीडियो डिलीट करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे लेकिन वह तीन लाख रुपये और मांग रहा था। शादी के बाद युवती ने मोबाइल नम्बर बदल दिया था। जब बेटी से बात नहीं हो सकी तो अनुभव ने वीडियो पोर्न वेबसाइट को बेच दिए।

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट को बेचा
युवती का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट को बेचा

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts