Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया, ये है मामला

हल्द्वानी। यूथ काग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम के हल्द्वानी आगमन का काले झंडे के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता यूथ महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में आईएसबीटी के निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को तत्काल चालू करने रिंग रोड का निर्माण युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने बदहाल सड़के बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर सीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साहू ने कहा प्रदेश कि धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है युवा रोजगार के लिये भटक रहे धामी जी उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने में व्यस्त रहे। विरोध प्रदर्शन में पंकज कश्यप, साहिल राज, सचिन राठौर, दीपा खत्री, हैप्पी माहेश्वरी, हर्ष प्रसाद, हिमांशु गाँधी, नन्दनी खत्री, शिवकुमार, कैलाश कोहली, नन्हे कशयप समेत अन्य काग्रेसी मैजूद थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts