Connect with us

Uncategorized

एक व्‍यापारी को अन्‍य व्‍यापारियों ने किया इतना परेशान कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

देहरादून : हनुमान चौक के निकट पीपल मंडी के एक व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर दी। यह कदम उठाने से पहले व्यापारी ने एक वीडियो बनाया और तीन अन्य व्यापारियों पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया।

कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया

इसको लेकर क्षेत्र के व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।

शिवम ने यह वीडियो अपने परिचितों को भेजा

विनोद कुमार गुप्ता पीपल मंडी में राशन के व्यापारी हैं। उनका बेटा शिवम गुप्ता भी उनके साथ राशन की दुकान चलाता था। मंगलवार को शिवम डिफेंस कालोनी से गुजर रही रेलवे लाइन पर पहुंचा। वहां उसने एक वीडियो बनाया। जिसमें पड़ोसी दुकानदारों पर धमकाने और दुकान पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। शिवम ने यह वीडियो अपने परिचितों को भेजा।

आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया

इसके बाद उसके ट्रेन से कटने की सूचना स्वजन को मिली। पीपलमंडी में खबर पहुंची तो पड़ोसी व्यापारियों की हरकत पर अन्य व्यापारी आक्रोशित हो उठे। उत्पीडऩ के आरोपित व्यापारियों को क्षेत्र के अन्य व्यापारियों ने पीट दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इस बीच बड़ी संख्या में व्यापारी शहर कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

बड़ी संख्या में व्यापारियों ने धरना भी दिया

इस दौरान व्यापारी नेता सिद्धार्थ अग्रवाल, पंकज मैसोन, सुनील मैसोन समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों ने धरना भी दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि युवक की आत्महत्या की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, नेहरू कालोनी इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम रेलवे ट्रेक पर किसी व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मृतक की शिनाख्त शिवम गुप्ता (28 वर्ष) निवासी पीपलमंडी के रूप में हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts