Connect with us

Uncategorized

नैनीताल घूमने आए सैलानी की हार्टअटैक से मौत

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मुंबई से नैनीताल घूमने पहुंचे सैलानी की हार्टअटैक से जिला अस्पताल बीडी पांडे में उपचार के दौरान मौत हो गई। सैलानी की मौत के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी देते हुए जिला चिकित्सालय बीडी पांडे अस्पताल के डाक्टर अनिरुद्ध गंगोला ने बताया की 63 वर्षीय नंद कुमार पाटिल को उनकी पत्नी समेत स्थानीय होटल के मैनेजर सीने में दर्द की शिकायत को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान नंदकुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी पर्यटक दंपत्ति नंदकुमार पाटिल पुत्र अन्ना साहेब पाटील पूर्व ब्लॉक 23 आर्टिक विलेज सेक्टर 8 सीबीडी बेलापुर नवी मुंबई से बीते 2 दिन पहले केसरी ग्रुप के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे थे। तल्लीताल स्थित होटल में रुके थे। जहां देर रात उनके सीने में दर्द हुई जिसके बाद परिजन आज उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts