Connect with us

Uncategorized

9 बच्चों को एक साथ जन्म देकर सेलिब्रिटी बनी महिला, आसान नहीं था ये सफर; डॉक्टरों ने बताया था जान का खतरा!

9 बच्चों को एक साथ जन्म देकर सेलिब्रिटी बनी महिला, आसान नहीं था ये सफर; डॉक्टरों ने बताया था जान का खतरा!

आज के दौर में सोशल मीडिया पर कोई भी, कैसे भी पॉपुलर हो सकता है. कई बार लोग अपनी मेहनत और अच्छे कंटेंट से लोगों का दिल जीतते हैं तो कई बार कुदरत उन्हें लोगों का प्यार दिला देती है. माली की रहने वाली एक महिला की भी कुछ ऐसी ही कहानी है. दरअसल, बीते साल माली की रहने वाली एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर इंटरनेट की दुनिया में अपना खूब नाम किया था. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब किसी महिला ने एक साथ इतने बच्चों को जन्म दिया. इससे पहले भी दो बार ऐसा हो चुका है लेकिन दोनों मामलों में जन्म के कुछ दिनों में ही बच्चों की मौत हो गई. ऐसे में यह पहला केस है जिसमें एक साथ 9 बच्चे पैदा हुए और सभी जीवित और स्वस्थ हैं. हाल ही में सभी 9 बच्चों का पहला बर्थडे मनाया गया है. इसके बाद से महिला की चर्चा फिर से तेज हो गई है. 

10 डॉक्टरों की टीम ने कराई थी डिलीवरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, माली की हलीमा नाम की महिला ने 4 मई 2021 को 9 बच्चों को जन्म दिया था. इनमें 4 लड़कियां और 5 लड़के हैं. हलीमा को माली गवर्नमेंट ने डिलीवरी के समय खास देखभाल के लिए मोरक्को भेजा था. बच्चों की डिलीवरी कराने वाली मेडिकल टीम में 10 डॉक्टर, 18 नर्सें और 25 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल थे. 

9 बच्चों को एक साथ जन्म देकर सेलिब्रिटी बनी महिला, आसान नहीं था ये सफर; डॉक्टरों ने बताया था जान का खतरा!

महिला को हो सकता था जान का खतरा

बता दें कि डॉक्टरों ने हलीमा को सलाह दी थी कि इस डिलीवरी में उनकी जान को खतरा हो सकता है. हलीमा को अभी भी बच्चों के साथ स्पेशल केयर सेंटर में रखा गया है. हलीमा के पति कादर अरबे हैं जो माली की सेना में तैनात हैं.

बच्चों के साथ ये है सबसे बड़ा चैलेंज

बकौल कादर, सभी बच्चे अलग-अलग स्वभाव के हैं. इनमें से कुछ क्रालिंग करने लगे हैं और कुछ बैठ सकते हैं. वहीं, कुछ बच्चों ने धीरे-धीरे चलना भी शुरू कर दिया है. वह बताते हैं कि बच्चों को फेमस कार्टून ‘बेबी शार्क’ देखना काफी पसंद है. साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों को एक साथ सुलाना सबसे ज्यादा मुश्किल काम है. बता दें कि बच्चों के पहले बर्थ डे के बाद से महिला की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. लोग महिला और बच्चों के बारे में और अधिक जानने की ख्वाहिश जाहिर कर रहे हैं. 

9 बच्चों को एक साथ जन्म देकर सेलिब्रिटी बनी महिला, आसान नहीं था ये सफर; डॉक्टरों ने बताया था जान का खतरा!
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts