Connect with us

Uncategorized

पिथौरागढ़ में 85 साल की दादी ने ऊफनाई रामगंगा नदी में लगाई छलांग

थल (पिथौरागढ़) :  दो माह पहले जून महीने में हरिद्वार की गंगा नदी में 80 साल की दादी का छलांग लगाने का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वहीं अब पिथौरागढ़ जिले में 85 साल की दादी ने उफनाई रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। लेकिन इस दादी के छलांग लगाने का मामला कुछ और है।

85 साल की दादी कहां लगाई छलांग

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के तोक गढ़तिर निवासी पार्वती देवी उम्र 85 वर्ष पत्नी स्व. मोहन राम ने गुरुवार की सुबह मुवानी रोड स्थित उफनाई रामगंगा नदी में छलांग दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस नजारे को देखा तो घटना स्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दादी नदी में ओझल हो चुकी थीं।

jagran

दादी के छलांग लगाने का नहीं चला पता

कुछ ही देर में वारदात की सूचना पुलिस को मिल गई। थानाध्यक्ष हीरा सिंह राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। लेकिन उफनाई नदी में दादी का कोई पता नहीं चल सका। दादी ने छलांग क्यों लगाई इसका भी पता नहीं चल सका है।

कुछ दिन पहले मायके आई थीं दादी

दादी पार्वती देवी चार दिन पहले अपने मायके गोल गांव के टमतोड़ा निवासी मथुरा प्रसाद के यहां आई थी। मायके वह नाराज होकर या घूमने आई थीं, इसका पता नहीं चल सका है। स्वजनों व मायके वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

दादी ने बाथरूम में उतार दिए थे गहने

दादी पार्वती देवी गुरुवार सुबह नहाने के बहाने बाथरूम में गई और वहां से गायब हो गईं।इस दौरान उन्होंने अपने गहने बाथरूम में ही उतार दिए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि खुदकुशी की नीतय से उन्होंने रामगंगा नदी में छलांग लगाई होगी।

बेटा ऊर्जा निगम का है कर्मचारी

दादी पार्वती देवी के बेटे रवींद्र राम कोहली थल ऊर्जा निगम में कार्यरत हैं। जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ ननिहाल पहुंच गए हैं। चौकी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दादी का हुलिया और नदी के पास मिले उनका चप्पल मिला है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts